Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अयोध्याकाण्ड

Adsense is Slowing down your Website Speed? Now issue Solved!

Adsense आपकी वेबसाइट की गति को धीमा कर रहा है? अब चिंता मत करो समस्या हल हो गई है! Google का नवीनतम कोर वेब वाइटल अपडेट खोज परिणामों को प्रभावित करना शुरू कर देगा। और आपकी वेबसाइट का PageSpeed ​​इनसाइट स्कोर बहुत कम है? तब आपको इसकी चिंता करनी होगी। अब आप पृष्ठ गति में सुधार कर सकते हैं और अपना SERP बनाए रख सकते हैं या इसे खो सकते हैं। लेकिन क्या होगा यदि आपकी साइट की गति अच्छी है, लेकिन एडसेंस विज्ञापन कोड जोड़ने के बाद साइट की गति कम हो जाती है? आप AdSense सर्वर को ऑप्टिमाइज़ भी नहीं कर सकते हैं। यह लेख वेबसाइट की गति को प्रभावित किए बिना ऐडसेंस विज्ञापनों को लोड करने पर चर्चा करेगा। इसलिए आप वेबसाइट को विकसित करने के लिए वेबसाइट पर एक अच्छे उपयोगकर्ता अनुभव के साथ राजस्व कमाना चाहते हैं। आपको Adsense के ads और वेबसाइट की speed का ध्यान रखना होगा। वेबसाइट स्पीड परफॉर्मेंस कैसे चेक करें? वेबसाइट की स्पीड चेक करने के लिए कई फ्री और प्रीमियम टूल्स उपलब्ध हैं। आप पहले से ही Google पेज स्पीड इनसाइट्स , GTmetrix , Pingdom Tools आदि के बारे में जानते होंगे, लेकिन यहाँ महत्वपूर्ण सवाल यह है...

अयोध्याकाण्ड 46-60

॥  卐  ॥ ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ ॥ श्री कमलापति नम: ॥ ॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥ ॥ श्री रामचरित मानस ॥ अखंड रामायण (भावार्थ सहित) सब एक ही स्थान पर अयोध्याकाण्ड भावार्थ सहित (With Meaning) दोहा : मुख सुखाहिं लोचन स्रवहिं सोकु न हृदयँ समाइ। मनहुँ करुन रस कटकई उतरी अवध बजाइ॥46॥ भावार्थ:- सबके मुख सूखे जाते हैं, आँखों से आँसू बहते हैं, शोक हृदय में नहीं समाता। मानो करुणा रस की सेना अवध पर डंका बजाकर उतर आई हो॥46॥ चौपाई : मिलेहि माझ बिधि बात बेगारी। जहँ तहँ देहिं कैकइहि गारी॥ एहि पापिनिहि बूझि का परेऊ। छाइ भवन पर पावकु धरेऊ॥1॥ भावार्थ:- सब मेल मिल गए थे (सब संयोग ठीक हो गए थे), इतने में ही विधाता ने बात बिगाड़ दी! जहाँ-तहाँ लोग कैकेयी को गाली दे रहे हैं! इस पापिन को क्या सूझ पड़ा जो इसने छाए घर पर आग रख दी॥1॥ चौपाई : निज कर नयन काढ़ि चह दीखा। डारि सुधा बिषु चाहत चीखा॥ कुटिल कठोर कुबुद्धि अभागी। भइ रघुबंस बेनु बन आगी॥2॥ भावार्थ:- यह अपने हाथ से अपनी आँखों को निकालकर (आँखों के बिना ही) देखना चाहती है और अमृत फेंककर विष चखना चाहती है! यह कुटिल, कठोर, दुर्बुद्धि और अभागिनी कैकेयी रघुवंश र...

अयोध्याकाण्ड- 31-45

॥  卐  ॥ ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ ॥ श्री कमलापति नम: ॥ ॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥ ॥ श्री रामचरित मानस ॥ अखंड रामायण (भावार्थ सहित) सब एक ही स्थान पर अयोध्याकाण्ड भावार्थ सहित (With Meaning) दोहा : लोभु न रामहि राजु कर बहुत भरत पर प्रीति। मैं बड़ छोट बिचारि जियँ करत रहेउँ नृपनीति॥31॥ भावार्थ:- राम को राज्य का लोभ नहीं है और भरत पर उनका बड़ा ही प्रेम है। मैं ही अपने मन में बड़े-छोटे का विचार करके राजनीति का पालन कर रहा था (बड़े को राजतिलक देने जा रहा था)॥31॥ चौपाई : राम सपथ सत कहउँ सुभाऊ। राममातु कछु कहेउ न काऊ॥ मैं सबु कीन्ह तोहि बिनु पूँछें। तेहि तें परेउ मनोरथु छूछें॥1॥ भावार्थ:- राम की सौ बार सौगंध खाकर मैं स्वभाव से ही कहता हूँ कि राम की माता (कौसल्या) ने (इस विषय में) मुझसे कभी कुछ नहीं कहा। अवश्य ही मैंने तुमसे बिना पूछे यह सब किया। इसी से मेरा मनोरथ खाली गया॥1॥ चौपाई : रिस परिहरु अब मंगल साजू। कछु दिन गएँ भरत जुबराजू॥ एकहि बात मोहि दुखु लागा। बर दूसर असमंजस मागा॥2॥ भावार्थ:- अब क्रोध छोड़ दे और मंगल साज सज। कुछ ही दिनों बाद भरत युवराज हो जाएँगे। एक ही बात का मुझे दुःख लगा कि ...